फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को भेंट किए स्कूल बैग व स्टेशनरी

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बच्चों को स्कूल बैग और स्टेशनरी दी गई - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
कानपुर - ग्वालियर रोड बाईपास से सटी सखीपुरा बस्ती में जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर आशीष उपाध्याय ने सत्तर बच्चों को स्कूल बैग प्रदान किए। इसके अलावा सभी बच्चों को कॉपी - किताब तथा स्टेशनरी प्रदान की गई। इस सामग्री को पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर आशीष उपाध्याय ने बच्चों के अभिभावकों को सलाह दी कि स्कूल भले ही बंद हैं, परंतु वे बच्चों को घर में नियमित रूप से पढ़ाते रहें, ताकि उनका अभ्यास बना रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को हाथ धोने की आदत डालें, सोशल डिस्टेंसिंग का सभी पालन करें तथा मास्क अनिवार्य रूप से पहने। स्वास्थ्य गड़बड़ होने पर तत्काल अस्पताल जाएं। इस मौके पर पं. किशोरी लाल शास्त्री स्मृति समिति के सचिव प्रशांत मिश्रा समेत लव शर्मा, लला मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें