मालूम हो कि ओरछा के रामराजा दरबार की ऐसी मान्यता है कि यहां कोई भी वीईपी यहां तक कि देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी गार्ड ऑफ ऑनर नहीं लेते हैं। यहां के राजा श्रीराम हैं और उन्हीं के दरबार में सब अपनी फरियाद लगाते हैं। उन्होंने कहा कि हनुमानजी महाराज रामराजा सरकार के सेवक हैं, इसलिए हनुमानजी महाराज का दरबार तो वैसे भी रामराजा के चरणों में लगा हुआ है। ओरछा के हैलीपैड पर आयोजित संत सम्मेलन में बागेश्वरधाम महाराज के अलावा स्थानीय संत भी मौजूद रहे।