फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ज्वैलरी से भरा बैग छूटा, महिला को लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी-आगरा पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच में छूटे साढे़ दस लाख रुपये की ज्वैलरी से भरा बैग आरपीएफ ने बरामद कर महिला यात्री के सुपुर्द कर दिया। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि महिला यात्री ग्वालियर से डबरा के लिए यात्रा कर रही थी। डबरा स्टेशन पर उतरने के बाद वह बैग कोच में छोड़ गई। बैग में 9 अंगूठियां, 4 चूड़ियां, 2 जोड़ी टॉप्स, एक हार, एक मंगलसूत्र सहित सात तोले सोने के आभूषण रखे थे। महिला की सूचना पर मुरैना आरपीएफ ने बैग बरामद कर उसके सुपुर्द कर दिया। आभूषण की कीमत साढे़ दस लाख बताई गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें