फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन : कृष्णा और अभिनेंद्र ने जीता फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में उत्तर मध्य रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट कमेटी की ओर से आयोजित रेलवे अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके बच्चों की बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आयोजित हु़आ। इसमें एकल मुकाबले में कृष्णा और अभिनेंद्र ने जीत दर्ज की। वहीं युगल में अभिषेक जगदारी और प्रमोद कुमार की जोड़ी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त देकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर-40 मैन सिंगल्स वर्ग का फाइनल मैच भरत मीना और कृष्णा सिंह परिहार के बीच खेला गया जिसमें कृष्णा सिंह परिहार विजेता रहे। अंडर-40 मैंस डबल्स का फाइनल मुकाबला अभिषेक जगदारी और प्रमोद वर्मा व सुरेंद्र सिंह एवं प्रवीण कुमार की जोड़ी के बीच खेला गया। जिसमें अभिषेक जगदारी और प्रमोद कुमार की जोड़ी विजेता रही।
अंडर-18 मैंस सिंगल्स का फाइनल मुकाबला अभिनेंद्र यादव और अथर्व शर्मा के बीच खेला गया। जिसमें अभिनेंद्र यादव विजेता रहे। मुकाबलों के दौरान रिजवान मंसूरी, प्रदीप पाठक, नीरज वर्मा व अनिरुद्ध यादव निर्णायक रहे। इस मौके पर सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के सचिव मुकेश कुमार श्रीवास्तव, क्रिकेट सचिव बृजेंद्र यादव, मोहम्मद सईद, कोषाध्यक्ष संजीव परिहार, बिलियर्ड सचिव संतोष कुमार वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य दीपक अहिरवार, बॉक्सिंग सचिव जितेंद्र कुमार रायकवार, तेज सिंह मीणा, पूर्व कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, शोभाराम राय, अभिषेक जगदारी और विक्रांत दुबे भी मौजूद थे। संचालन टूर्नामेंट सचिव नीरज त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, रेल संस्थान के अध्यक्ष बृजेश कुमार चतुर्वेदी ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को टॉफी और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें