झांसी। बीयू के कृषि विज्ञान संस्थान में बृहस्पतिवार से दो दिवसीय विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें बैडमिंटन में डाॅ. अवनीश कुमार व डॉ. आशीष तिवारी की टीम विजेता बनी। वहीं, शुक्रवार को क्रिकेट व शतरंज का खिताबी मुकाबला होगा। शुभारंभ पर कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने प्रतिभागियों से खेलकूद की भावना से खेलने पर जोर दिया। कुलसचिव विनय कुमार सिंह और कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. आरके सैनी ने भी विचार व्यक्त किए। संयोजक डॉ. सत्यवीर सिंह सोलंकी ने क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज की टीमें बनाकर प्रतियोगिता कराईं। बैडमिंटन में डाॅ. अवनीश कुमार व डॉ. आशीष तिवारी टीम विजेता बनी। डॉ. अजय सिंह व डॉ. बुद्धेश प्रताप सिंह टीम उपविजेता रही। टेबल टेनिस में डॉ. अरविंद कुमार भारती विजेता व डॉ. शिशिर कुमार सिंह उपविजेता रहे। इस दौरान डॉ. जेके बबेले, डॉ. महीपत, डॉ. हरपाल, डॉ. आस्था, डॉ. अवनीश, डॉ. आशीष तिवारी, डॉ. प्रदीप, डॉ. अभिषेक, डॉ.