फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटोमेटिक होगा बबीना का नया सबस्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बबीना में बन रहा 220 केवीए ट्रांसमिशन सबस्टेशन ऑटोमेटिक होगा। यहां बनाए जा रहे कंट्रोल रूम में तुरंत ही फाल्ट का पता लग जाएगा, जिससे उसे ठीक करना आसान हो जाएगा। इस सबस्टेशन का 70 फीसदी का काम पूरा कर लिया गया है। लॉकडाउन के चलते अब अगस्त 2020 तक इस सबस्टेशन को चालू करने का लक्ष्य बनाया गया है। इसके शुरू होने से बिजली व्यवस्था और अच्छी हो जाएगी। महानगर में हंसारी ट्रांसमिशन सब स्टेशन पर लगे उच्च क्षमता 63 एमवीए (मेगावाट) के दो और 40 एमवीए के एक ट्रांसफार्मर से जेल चौराहा, हाइडिल, रानीमहल, मुन्नालाल, पुलिया नंबर नौ, प्रेमनगर, नंदनपुरा, खालसा सीपरी बाजार, गल्ला मंडी, बिजौली, ग्रोथ सेंटर, बबीना, खैलार, भेल, और बरुआसागर को बिजली दी जा रही है। गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ने पर हंसारी पर ओवर लोडिंग की स्थिति बन जाती है। सभी क्षेत्रों को एक साथ बिजली देना मुश्किल हो जाता है। हंसारी से लोड कम करने के लिए बबीना के सुकुवां ढुकुवां मार्ग पर दस एकड़ जमीन पर 220 केवीए का नया ट्रांसमिशन सबस्टेशन बनाया जा रहा है। सात करोड़ की लागत से बनने वाले इस सब स्टेशन से बिजौली, ग्रोथ सेंटर, बबीना, खैलार, भेल और आसपास क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा। इस सब स्टेशन को पारीछा और बजाज पावर प्लांट की ग्रिड लाइनों को जोड़ा जाएगा। इसका फायदा होगा कि एक ग्रिड लाइन के फेल होने पर दूसरी लाइन से लाइन को चालू कर लिया जाएगा। बबीना में 220 ट्रांसमिशन सबस्टेशन का काम 70 फीसदी पूरा हो गया है। नींव तैयार हो गई है। ट्रांसफार्मर रखने और पैनल लगाने का काम बाकी है। लॉकडाउन के चलते सबस्टेशन को जून की जगह अब अगस्त तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। विनोद कुमार जायसवाल, अधिशासी अभियंता, ट्रांसमिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें