फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बबीना ब्लॉक प्रमुख पति समेत फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एक महिला द्वारा की गई छेड़खानी और रंगदारी मांगने की शिकायत पर बीते रोज रक्सा थाना पुलिस ने बबीना ब्लॉक प्रमुख ग्राम कोटखैरा निवासी बबीता यादव और उसके पति पंजाब सिंह यादव समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से बबीना ब्लॉक प्रमुख, उसका पति व अन्य आरोपी फरार हो गए हैं। रविवार को रक्सा थाना पुलिस उनकी तलाश में जुटी रही। गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश भी दी गई, लेकिन हत्थे कोई नहीं चढ़ पाया। रक्सा थाना प्रभारी अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा महिला के 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें