फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरुकता और सतर्कता बचा सकती जान : राज किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शुक्रवार को पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित हुआ। अमर उजाला के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को साइबर धोखाधड़ी से बचाव समेत आग लगने पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने कहा कि जागरूकता और सतर्कता से आग से होने वाले जान-माल के नुकसान को रोका जा सकता है। आग से बचाव के लिए घरों में भी अग्निशमन उपकरण रखने चाहिए। घरों में बिजली के लोड की नियमित जांच कर लेनी चाहिए क्योंकि अक्सर शार्ट सर्किट से आग लगती है। आग लगने पर सामान बचाने की जगह पहले खुद बाहर निकलने की कोशिश करनी चाहिए। वहीं, साइबर विशेषज्ञों ने छात्रों को धोखाधड़ी के नए तरीकों के बारे में जानकारी दी। उप निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि एपीके फाइल डाउनलोड नहीं करना चाहिए। किसी एप को जांच-पड़ताल के बाद ही परमिशन दें। उपनिरीक्षक अजीत शर्मा ने बताया कि एक छोटा-सा कोड डायल करके भी आसानी से फोन हैक हो सकता है। इस वजह से किसी को फोन देने से पहले सतर्क रहें। विशेषज्ञों ने कहा भारतीय कानून में डिजिटल अरेस्ट का प्रावधान नहीं है। उन्होंने साइबर फ्राड का शिकार होने पर पुलिस की सहायता लेने के तरीकों के बारे में बताया। कहा, फ्रॉड होने पर cybercrime.gov.in अथवा संचार साथी एप पर भी शिकायत कर सकते हैं। अग्निशमन विभाग के उपनिरीक्षक जगत सिंह ने अग्निशमन उपकरणों के इस्तेमाल का तरीका बताया। आखिरी में छात्रों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। इस दौरान प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव समेत पंकज तिवारी, नवीन चंद्रा, अमरनाथ सिंह, प्रबोध तिवारी समेत आईटीआई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें