फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ऑटो पार्ट्स कारोबारी ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। चिरगांव थाना इलाके में एक ऑटो पार्ट्स कारोबारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। कारोबारी के आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बराठा निवासी दीपक सेठ (43) चिरगांव में सोम ट्रैक्टर पार्ट्स के नाम से दुकान खोले हुए थे। चिरगांव में ही वह परिवार के साथ रहते थे। चचेरे भाई कमलकांत ने बताया कि बुधवार सुबह दीपक मॉर्निंग वॉक पर गए थे। इसके बाद उन्होंने जहर का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर वह घर से कार लेकर अस्पताल पहुंच गए। सूचना पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। तब उनकी हालत ज्यादा खराब हो चुकी थी। इस पर वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। चचेरे भाई ने बताया कि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। बता दें कि मृतक के 17 साल और 13 साल के दो बेटे हैं। कारोबारी की मौत के बाद से उसके परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें