फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बाइक सवारों को बचाने में ऑटो पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। स्टेशन रोड स्थित दांडी यात्रा चौराहे के पास बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में एक ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो चालक के सिर में गंभीर चोट आई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मौके से गुजर रहे आर्मी के जवानों ने घायल ऑटो चालक को अस्पताल पहुंचाया था।
प्रेमनगर थाना इलाके के हाता प्यारेलाल निवासी विनोद कुमार सरगम (48) ऑटो चलाकर परिवार का जीवन-यापन करता था। भाई ने बताया कि शुक्रवार को विनोद ऑटो लेकर स्टेशन की ओर जा रहा था। दांडी यात्रा चौराहे के पास बाइक सवार दो युवक अचानक उसके सामने आ गए। उन्हें बचाने के चक्कर में ऑटो का संतुलन बिगड़ गया। इससे वह पलट गया। हादसे में विनोद का सिर सड़क से टकरा गया था। इससे उसे गंभीर चोट आई। हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे लोग तमाशबीन बने रहे। इसी दरम्यान आर्मी के जवान वहां से गुजरे। उन्होंने घायल अवस्था में पड़े विनाेद को आनन-फानन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे को एम्स में दिखाने जाने वाला था
मृतक ऑटो चालक पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। उसका 14 वर्षीय बेटा हिमांशु बीमारी से जूझ रहा है, जिसे दिखाने के लिए उसे एम्स जाना था। इसके लिए उसने रजिस्ट्रेशन भी करा दिया था। लेकिन, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। विनोद की बेटी मानसी (18) कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें