फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भतीजी की शादी से लौटे ऑटो चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रविवार को भतीजी की शादी से घर लौटे ऑटो चालक ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने की वजह तो साफ नहीं हो सकी है लेकिन परिवार वालों का कहना है कि वह कर्ज से परेशान रहता था। उसकी इतनी आमदनी भी नहीं थी कि कर्ज चुका पाता। इसे लेकर मानसिक अवसाद में रहने लगा था।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर के राजगढ़ निवासी सुदेश (58) पुत्र मुन्नालाल सेन जीविकोपार्जन के लिए ऑटो चलाते थे। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने के लिए सुदेश ने करीब पांच साल पहले सात लाख रुपये कर्ज लिया था। हर माह कर्ज चुकाते भी थे। लेकिन, कमाई कम होने से कर्ज चुकाने में मुश्किल हो रही थी। इस वजह से धीरे-धीरे वह अवसाद में घिर गए। परिजनों से भी कम बात करते थे। आखिरी बार अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने इंदौर गए। वहां से रविवार शाम लौट आए। सभी के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए। रात में कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर उससे झूलकर जान दे दी। सोमवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। खिड़की से देखने पर सुदेश का शव फंदे से लटक रहा था। यह देखकर परिजनों की चीख निकल गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें