फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हादसे में घायल ऑटो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। 29 अप्रैल को ललितपुर के जाखलौन में सड़क हादसे में घायल ऑटो चालक की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जाखलौन निवासी अशोक अहिरवार (32) पुत्र संतोष जीविकोपार्जन के लिए ऑटो चलाता था। घर पर किराना की दुकान भी थी। परिजनों का कहना है 29 अप्रैल को वह घर से किराना का सामान खरीदने निकला था। रास्ते में उसकी बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अशोक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी समेत चार साल की पुत्री है। पत्नी भी आठ माह की गर्भवती है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें