फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का पीछा कर विशेष लोक अभियोजक पर हमले की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नवाबाद थाना इलाके में परिवार के साथ सैर सपाटे के लिए कार से जा रहे विशेष लोक अभियोजक /अधिवक्ता विजय कुशवाहा पर एक व्यक्ति ने हमले की कोशिश की। इसके लिए उसने उनकी कार का पीछा भी किया। लेकिन, कामयाब नहीं हो पाया। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक सामूहिक दुष्कर्म कांड के आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाने में विशेष लोक अभियोजक विजय कुशवाहा की विशेष भूमिका मानी जा रही है। वह भाजपा नेता व अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा के पुत्र हैं। शुक्रवार की शाम तकरीबन साढ़े सात बजे वे परिवार के साथ कार से सदर बाजार जा रहे थे। इसी दरम्यान उन्होंने इलाइट-सीपरी रोड स्थित एक पंप से गाड़ी में पेट्रोल भरवाया। विजय कुशवाहा ने बताया कि पेट्रोल पंप से जैसे ही उन्होंने गाड़ी आगे बढ़ाई, एक व्यक्ति पीछा करने लगा। यहां तक कि उसने गाड़ी का एक ओर का दरवाजा खोलने के लिए हैंडल पकड़ लिया। इससे पत्नी व बच्चे बुरी तरह से घबरा गए। जैसे-तैसे उन्होंने उससे पीछा छुड़ाया। आगे बढ़कर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। इस मामले में सीओ सिटी राजेश राय ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की पड़ताल भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें