फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घर में घुसकर हमला, हाथ का अंगूठा कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा थाना इलाके में एक व्यक्ति पर सात-आठ लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। घटना में उसके हाथ का अंगूठा कट गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रक्सा के ग्राम पुनावली खुर्द निवासी मुन्नालाल विश्वकर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि शुक्रवार की रात तकरीबन आठ बजे वह अपने घर पर था। इसी दरम्यान क्षेत्र के मलखान यादव, फेरन यादव, कालू यादव, मिथुन यादव, अनिरुद्ध यादव तीन अज्ञात लोगों के साथ घर में घुस आए।
भीतर आकर विपक्षियों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। विपक्षियों के हमले से उसके हाथ का अंगूठा कट गया। इसके बाद सभी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जान से मारने की दी धमकी
झांसी। अंदर लक्ष्मी गेट निवासी अनिल कुमार जोशी ने नवाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि शनिवार को न्यायालय परिसर में उसे डडियापुरा निवासी ओमप्रकाश साहू ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। ब्यूरो
भाई-बहन को पीटा
झांसी। रामगढ़ निवासी राकेश अहिरवार ने रक्सा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि उसके पुत्र धर्मवीर व पुत्री वंदना के साथ गांव के ही सुरेंद्र, मुन्नालाल, पुष्पेंद्र व हेमंत ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें