फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रनिंग ट्रैक और कोच के बिना मेडल ला रहे एथलीट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। शहर में एथलीट्स के लिए रनिंग ट्रैक न ही कोई कोच हैं। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष असद उल्ला खान बताते हैं कि अगर उचित संसाधन और मार्गदर्शन मिले तो खिलाड़ी और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। झांसी ने कई शानदार एथलेटिक खिलाड़ी दिए जिन्होंने देश-विदेश में नाम रोशन किया। झांसी में एथलेटिक्स को शैली सिंह ने एक अलग पहचान दी। उन्होंने नैरोबी में आयोजित अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में संबसे लंबी कूद लगाकर रजत पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि ने अन्य एथलीटों में जज्बा दिखा दिया। एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष ने बताया कि झांसी के खिलाड़ियों एएन राय, नरेंद्र यादव, अर्जुन सिंह, धीरज परिहार, द्रोणाचार्य अवार्डी हरगोविंद संधू, आरके राठौर, ओमी सिंह, अनीता बाल्दे और मिश्री लाल ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाई है। अभी संघ में बालक, बालिका वर्ग में करीब 50 खिलाड़ियों का पंजीकरण है। यहां पर युवा न सिर्फ एथलेटिक प्रितयोगिताओं में प्रतिभाग के लिए अभ्यास करते हैं बल्कि तमाम युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की शारीरिक परीक्षा की तैयारी करने भी आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें