फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी के साथ मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि उसकी पहली शादी वर्ष 2014 में हुई थी। पति की असमय मृत्यु के बाद परिजनों ने उसका पुनर्विवाह शिवपुरी ग्राम दिनारा में कराया। पीड़िता के अनुसार शादी के बाद ससुराल पहुंचने पर पता चला कि उक्त युवक पहले से शादीशुदा है और पहली पत्नी से उसके दो बेटे भी हैं। जब उसने इस धोखे का विरोध किया, तो ससुराल वालों ने उसे दबाव में लेकर शांत रहने की हिदायत दी। आरोप है कि कुछ ही दिनों बाद पति, सास, ननद, नंदोई और फूपा मिलकर पीड़िता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 31 अगस्त को उसके साथ मारपीट की गई। सोने-चांदी के जेवरात छीनकर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। इस संबंध में एसएसपी जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें