फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर आशा बहू को उतार दिया था मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शाहजहांपुर थाना इलाके के ग्राम खडौवा में 10 दिन पहले हुई आशा बहू की हत्या का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में गांव के ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के वक्त तीनों शराब के नशे में धुत थे। इसी दरम्यान उन्होंने महिला पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसका विरोध करने पर हुए विवाद में आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया था।
शाहजहांपुर थाना इलाके के ग्राम खडौवा निवासी अरविंद कुमार की पत्नी ऊषा देवी (42) पंद्रह फरवरी की दोपहर घर से खेत पर जानवर चराने गई थी। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। इस दरम्यान उसकी लाश वकुवां निवासी जितेंद्र के खेत पर पड़ी मिली थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। रविवार को पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात गोपीनाथ सोनी ने बताया कि महिला की हत्या बकुवां बुजुर्ग निवासी नरेंद्र सिंह (37), मनोज कुमार (37) व देवेंद्र धाकड़ (35) ने की थी। घटना के वक्त तीनों अभियुक्त अपने खेत पर बैठकर शराब पी रहे थे। जबकि, मृतका ऊषा पास में ही घास काट रही थी। इसी दरम्यान शराब के नशे में अभियुक्तों ने मृतका पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इसे लेकर मृतका की उनसे कहासुनी हो गई। इसी दरम्यान आरोपियों ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों पर एससी /एसटी एक्ट भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का खुलासा करने वाली टीम में शाहजहांपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक सुदीप मिश्र, पूंछ के प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल व समथर थानाध्यक्ष अजमेर सिंह भदौरिया शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें