फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asad Ahmed Encounter: 24 घंटे बाद शव लेने प्रयागराज से पहुंचा असद का फूफा, शूटर गुलाम की पत्नी का भाई भी आया

Fri, 14 Apr 2023 09:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि परिजनों की इच्छा अगर यहां दफनाने की होगी, तब इसे देखते हुए जीवन शाह कब्रिस्तान में यह व्यवस्था की गई थी। 
विज्ञापन
असद के फूफा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर हुआ माफिया अतीक अहमद का पुत्र असद का शव उसका फूफा उस्मान शाम करीब सात बजे झांसी पहुंचा। उसके साथ दो अधिवक्ता भी प्रयागराज से यहां पहुंचे हैं। 

विज्ञापन

परिजनों के यहां पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को उनके कब्जे में देने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, शूटर गुलाम का शव लेने के उसकी पत्नी का भाई और एक रिश्तेदार भी पहुंचे।

मुठभेड़ के 24 घंटे बाद भी असद और गुलाम के शव लेकर यहां भारी ऊहापोह मची हुई थी। पुलिस अफसर भी शव सौंपने को लेकर पशोपेश में फंसे हुए थे। परिजनों के आने में विलंब को देखते हुए पुलिस ने जीवन शाह तिराहा स्थित कब्रिस्तान में भी शव दफनाने की वैकल्पिक व्यवस्था की हुई थी। 
विज्ञापन

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि परिजनों की इच्छा अगर यहां दफनाने की होगी, तब इसे देखते हुए जीवन शाह कब्रिस्तान में यह व्यवस्था की गई थी। असद के परिजनों के रात करीब आठ बजे झांसी से प्रयागराज लेकर रवाना होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें