फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौटते समय सड़क हादसे में कारीगर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। निवाड़ी जिले के सेंधरी गांव निवासी श्याम लाल अहिरवार (47) झांसी-कानपुर हाइवे में सखी के हनुमान मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनोें का कहना है कि श्याम लाल इन दिनों पंचवटी कालोनी के पास भवन निर्माण में लगा था। रोजाना की तरह मंगलवार को भी वह काम निपटाकर गांव लौट रहा था। जैसे ही वह सखी के हनुमान मंदिर के पास पहुंचा, पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पीआरवी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया गया। यहां सुबह उसकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी समेत तीन पुत्र एवं एक पुत्री है। सूचना मिलने पर सभी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें