फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला जीवन का आधार

विज्ञापन
राजकीय संग्रहालय में इंडो-रशियन कला प्रदर्शनी का अवलोकन करते दर्शक।
विज्ञापन
झांसी। राजकीय संग्रहालय एवं ग्रामीण नागरिक स्वावलंबन के साझा तत्वावधान में शनिवार को इंडो-रशियन कला प्रदर्शनी आरंभ हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जवाहर कला केंद्र, जयपुर की महानिदेशक किरण सोनी गुप्ता एवं उद्योग मंत्रालय के अवर सचिव डॉ. मधुकर गुप्ता ने उद्घाटन किया। इस दौरान महानिदेशक ने कला को जीवन का आधार बताते हुए कहा कि चित्र जीवन में रंग भरने का काम करते हैं। जीवन में ऊर्जा भरने में इनका उपस्थिति अहम है। विशिष्ट अतिथि डॉ. मधुकर गुप्ता ने कला को जीवन को उपलब्धि बताया। अतिथि कलाकार आदर्श कुमार सिन्हा ने भी चित्रों के महत्व को बताया। उन्होंने कहा ग्रामीण महिला एक बड़ी चित्रकार होती है। अपने घरों में दीवारों पर बेलबूटे, रंग भरकर कला का अच्छे तरीके से सुंदरीकरण करती हैं। सही मायने में वह हमारी संस्कृति को प्रदर्शित करती है। इस दौरान भेल के इकाई प्रमुख टीके बागची, राजकीय संग्रहालय की निदेशक आशा पांडेय, सुनील गौतम, स्पर्श धाहरवाल, अजय नारायण, किशन सोनी, उलिया ओवेडनोव, अशोक कुमार, पद्मनी मेहता, आशीष मेहता, रवि राजन, कुलप्रीत राणा व राजेश चंद्रा समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें