फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में नवाबाद पुलिस ने रहीस खान पुत्र मुन्ना निवासी सैंयर गेट को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। नवाबाद थाना प्रभारी सुधाकर मिश्रा के मुताबिक मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में आरोपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा में टिप्पणी करता नजर आ रहा है। करीब एक मिनट लंबा यह वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक राजनीतिक दल के प्रचार के दौरान बनाया गया। उसी दौरान अचानक आरोपी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करनी शुरू कर दी। आरोपी के खिलाफ अंचल अड़जरिया ने तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर नवाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 188, 171 समेत लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। तलाश करने पर आरोपी के खुशीपुरा पत्थर की टाल के पास मौजूद होने की सूचना मिली। यहां से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक लिखा-पढ़ी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें