फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC VDO Exam: झांसी में पकड़े गए चार सॉल्वर, AI आधारित फेस रिकग्निशन से खुली पोल

Tue, 27 Jun 2023 07:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित पुनर्परीक्षा में चार सॉल्वर पकड़ा गया है। इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई गई ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक परीक्षा 2018 की परीक्षा में मंगलवार को चार सॉल्वर पर पकड़े गए हैं। कोतवाली, नवाबाद और प्रेमनगर थाने में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा सॉल्वर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है। सोमवार को भी इस परीक्षा में एक सॉल्वर दबोचा गया था।

विज्ञापन

बीते सोमवार को महानगर के 40 केंद्रों पर एक परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा शुरू होने से पहले हर केंद्र पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से हर परीक्षार्थी की आंख और चेहरे की जांच की गई। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में एक व्यक्ति के चेहरे का मिलान नहीं हो सका। एजेंसी ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। 
विज्ञापन

केंद्र पर तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने छात्र को पकड़ लिया। इसके बाद सिपरी बाजार पुलिस उसे थाने ले आई। बताया गया कि अभ्यर्थी आशीष पाल की जगह सॉल्वर परीक्षा दे रहा था। सॉल्वर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए सिपरी बाजार थाने में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें