फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां अंजनी मेला की व्यवस्थाएं रहें चाक चौबंद: एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। मां अंजनी मेला के आयोजन की तैयारियों को लेकर मंगलवार शाम तहसील सभागार में एसडीएम राजबहादुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने मेला प्रबंध समिति और ग्रामीणों के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा की।
इस दौरान तय हुआ कि दुकानों के लिए अलग-अलग सेक्टर निर्धारित किए जाएंगे। यहां आने वाले दुकानदारों और दर्शनार्थियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। दुकानदारों से जो निर्धारित शुल्क लिया जाए, उसकी रसीद दी जाए। अस्थायी पुलिस चौकी व खोया पाया केंद्र बनाए जाएंगे। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड वाहन और पानी के टैंकर उपलब्ध रहेंगे। सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जानवरों को पीने के पानी हेतु मेला शुरू होने के पहले 21 अप्रैल से जामनी नहर का संचालन शुरू हो जाएगा। मेला में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए प्रांगण में लगे लगभग एक दर्जन हैंडपंप ठीक करा लिए जाएं। विद्युत व्यवस्था हेतु लाइनमैन नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मेला समिति को दिए। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए जगह जगह कैमरे लगाने की बात कही। अधिकारियों को बताया गया कि मेला तक पहुंचने वाले रास्ते में ग्राम छायन से लेकर सड़क पर काफी गड्ढे हैं, मेला से पूर्व सड़क को गड्ढामुक्त बनाया जाए। एसडीएम ने प्रधान व पीडब्ल्यूडी को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी सहित मेला समिति के वालंटियर जुटे रहेंगे। इस दौरान सीओ अजय कुमार, तहसीलदार शेख़ आलमगीर, नायब तहसीलदार धीरेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा, विद्युत एसडीओ आरपी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक सिद्धार्थ जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें