झांसी। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में इन्फ्लूएंजा-ए के संक्रमित रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को 160 संक्रमितों का उपचार कर उन्हें घर में अलग रहने की सलाह दी गई। तेज बुखार के करीब 39 रोगी आए, जिनमें से 15 को भर्ती किया गया। मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन ओपीडी में 90 रोगियों में से 55 में इन्फ्लूएंजा-ए की शिकायत मिली। इनमें से 18 को तेज बुखार था और पांच को भर्ती किया गया। बाल रोग विभाग की ओपीडी में 19 बच्चों में इन्फ्लूएंजा-ए के लक्षण मिले। तेज बुखार होने पर 10 बच्चों को भर्ती किया गया। चेस्ट एंड रेस्पीरेटरी विभाग की ओपीडी में 16 मरीज इन्फ्लूएंजा-ए के पहुंचे। जिला अस्पताल की ओपीडी में 349 रोगियों में से 70 में इन्फ्लूएंजा-ए के लक्षण पाए गए।