दतिया। जिले बसई क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव में बुधवार को दोपहर के समय सेना का ड्रोन नीम के पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया। ड्रोन में तकनीकी खराबी आने के कारण वह नियंत्रण से बाहर हो गया। घटना में किसी को चोट नहीं आई है। थाना प्रभारी सच्चिदानंद शर्मा ने बताया कि ड्रोन बबीना फायरिंग रेंज से परीक्षण उड़ान पर था। सेना द्वारा ड्रोन की क्षमता का परीक्षण किया जा रहा था। इसके लिए ड्रोन पर 20 किलो वजह की आटा की बोरी लादी गई थी। परीक्षण के दौरान ड्रोन में तकनीकी खराबी आ गई और वह नीम के पेड़ से टकरा गया। ड्रोन गिरने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद पहुंची सेना की टीम ने वहा आसपास लगी भीड़ को हटाया। साथ ही क्षतिग्रस्त ड्रोन को भी सुरक्षित तरीके से हटाया और अपने साथ ले गई। संवाद