फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा दंपति से बैग छीनकर भागने वाला शातिर बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। 13 अप्रैल की देर-रात सीपरी बाजार के हीरो होंडा शोरूम के सामने से एक दंपति के हाथ से गहनों भरा बैग छीनकर भागा बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सीपरी पुलिस ने उसे सोमवार देर-रात पालिटेक्निक मैदान के पीछे से धर-दबोचा जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के मुताबिक देर-रात कुछ बदमाशों के पालिटेक्निक मैदान के पास होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तुरंत पहुंचकर एक बदमाश को घेर लिया जबकि दूसरा वहां से भाग खड़ा हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम ऋषभ अहिरवार निवासी केके पुरी कॉलोनी बताया जबकि फरार होने वाले का नाम शनि निवासी बी ब्लॉक, आवास विकास कॉलोनी था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में ऋषभ ने हीरो होंडा शोरूम के पास दंपति से हुई लूट में शामिल होने की बात कुबूली। एसपी सिटी का कहना है इसी ने लहरदेवी मंदिर एवं मसीहागंज में छोटी माता मंदिर के पास से एक महिला से चेन छीनकर भाग गया था। उसके पास से एक सोने का हार, एक नथ, कान का टॉप्स समेत चौदह हजार रुपये नकद बरामद हुआ है। पुलिस टीम में एसआई अनुज कुमार, ग्वालियर रोड चौकी इंचार्ज अजय भदौरिया समेत अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें