झांसी। डिस्टि्रक्ट बास्केटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में मिशन कंपाउंड स्थित एमएलएम स्कूल में आयोजित की जा रही बास्केटबॉल लीग प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता के आखिरी दिन बालक और बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले खेेले गए। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में जय अकादमी ने शियरवुड को पराजित किया। बालक वर्ग में एपीएस बबीना ने एलेन हाउस को शिकस्त दी। नीरज खत्री मुख्य अतिथि रहे। परवेज मुख्तार और संजय लॉगसन विशिष्ठ अतिथि रहे। संवाद