झांसी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के अंतर्गत इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना 27 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से बुंदेलखंड महाविद्यालय स्थित कोठारी हॉल में शुरू होगी। निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर/ मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने सभी उम्मीदवारों को सूचित किया है कि मतगणना टेबलों पर मतों की गिनती के कार्य की निगरानी के लिए अपने गणना अभिकर्ताओं की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए निर्धारित प्रारूप-16 पर आवेदन पत्र, दो फोटो और आधार कार्ड समेत 25 अक्तूबर तक रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में उपलब्ध कराएं। सुरक्षा प्राप्त/आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों को गणना अभिकर्ता न बनाया जाए। मतगणना के लिए 14 मतगणना टेबल निर्धारित की गई हैं। एक टेबल रिटर्निंग ऑफिसर के लिए तय रहेगी। ब्यूरो