फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मरे बेटे की आत्मा का वीडियो लेकर पुलिस से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। कोतवाली के ओरछा गेट निवासी इरफान के परिजन अजीबोगरीब मामला लेकर पुलिस अफसरों के पास पहुंचे। उसके परिजनों ने दावा करते हुए कहा इरफान की हत्या करके उसकी लाश बेतवा नदी में फेंक दी गई। उसकी आत्मा भटकते हुए मोंठ निवासी एक युवक के शरीर में जा घुसी। वह युवक खुद इरफान की हत्या किए जाने की पूरी बात बता रहा है। परिजनों ने एक वीडियो भी पुलिस अफसरों को दिखाया। इसमें युवक यह कहते हुए सुनाई पड़ रहा है कि उसे बांधकर बेतवा में फेंक दिया गया। इसके बाद उसे वहां के मगरमच्छ निगल गए। परिजनों ने पुलिस अफसरों को भी वीडियो दिखाया। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक इरफान की कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस उसे तलाश रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें