तालबेहट। आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक में एसडीएम अभिजीत सिंह ने आगामी त्योहारों को शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया। सीओ आशीष कुमार मिश्रा ने कहा कि आप लोगों को यदि कोई परेशानी हो तो पुलिस एवं प्रशासन को अवगत कराए। बिना किसी सूचना के आप स्वयं निर्णय न ले। इसके अलावा कोई नई परंपरा प्रारंभ नहीं करने दी जाएगी। बैठक में प्रभारी निरीक्षक अशोक वर्मा, अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार सहित नगर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, प्रधान मौजूद रहे। संवाद