फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीओ मनरेगा समेत चार का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विकासखंड बबीना के कार्यालय में गंदगी मिलने पर जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने नाराजगी जताते हुए एपीओ मनरेगा, लेखाकार, वरिष्ठ सहायक एवं बीज गोदाम प्रभारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को डीएम ने कई जगहों का स्थलीय निरीक्षण किया। हंसारी से बबीना-ललितपुर बाईपास तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने इसे 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए। यहां की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए विद्युत विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को फटकारा। इसके बाद बबीना विकास खंड पहुंचे। यहां गंदगी देखकर तत्काल सफाई शुरू कराने को कहा। परिसर में जर्जर भवनों को गिराए के लिए पत्राचार के निर्देश दिए। पशु चिकित्सालय के कायाकल्प को 15 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अधिशासी अभियंता विद्युत डी यादुवेंद्र, बीडीओ गणेश कुमार, एमओआईसी डा. अंशुमन तिवारी, एपीओ मनरेगा राजेश कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें