फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: निकाय चुनाव में भी अपना दल-एस ने भाजपा से मांगी बुंदेलखंड में पांच सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भाजपा की गठबंधन पार्टी अपना दल-एस ने निकाय चुनाव में भी बुंदेलखंड में पांच सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर दी है। इसमें तीन नगर पालिका और दो नगर पंचायत की सीटें शामिल हैं। हालांकि, मेयर सीट पर भाजपा की गठबंधन पार्टी ने कोई दावा नहीं किया है।
विज्ञापन

2022 के विधानसभा चुनाव में अपना दल-एस ने बुंदेलखंड में अपनी दावेदारी पेश की थी और भाजपा से दो सीट लेने में कामयाब हो गई थी। इसमें झांसी की मऊरानीपुर और चित्रकूट की मानिकपुर सीट शामिल है। दोनों ही सीटों पर अपना दल-एस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। अब निकाय चुनाव के मद्देनजर अपना दल-एस ने फिर से बुंदेलखंड में दावेदारी जता दी है। बताया गया कि भाजपा से गठबंधन पार्टी ने झांसी की गुरसरांय, जालौन की उरई या कोंच में से कोई एक और चित्रकूट की चित्रकूटधाम कर्वी नगर पालिका सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। वहीं, नगर पंचायत की बांदा की नरैरी और ललितपुर की महरौनी सीट पर दावा पेश किया है। अब देखने वाली बात ये है कि बुंदेलखंड में विधानसभा की दो सीटें देने के बाद क्या निकाय चुनाव में भी भाजपा अपना दल-एस को कोई सीट देती है या नहीं।
...तो भी प्रत्याशी उतार सकती गठबंधन पार्टी
अपना दल-एस के युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी का फोकस ग्रामीण इलाकों की सीटों पर है। झांसी, ललितपुर, जालौन, बांदा और चित्रकूट की जिन सीटों पर पार्टी ने दावा पेश किया है, उनमें अपना दल-एस काफी मजबूत है। यदि भाजपा से गठबंधन में सीटें नहीं मिलती हैं तो पार्टी अपने दम पर ही चुनाव लड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें