मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित महिला हॉकी प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
दूसरा मैच मेरठ और कानपुर के मध्य हुआ। जिसमें कानपुर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5-0 से टीम को जीत दिलाई। तीसरा मुकाबला गोरखपुर और मुरादाबाद मंडल के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में गोरखपुर मंडल की टीम 7-0 से विजयी हुई। गोरखपुर की टीम की ओर से सुनीता कुमारी ने चार, गिन्नी एबी, वंदना पटेल तथा पुष्पांजलि ने एक-एक गोल किए।
आजमगढ़ और अयोध्या के बीच खेला गया चौथा मुकाबला बराबरी पर रहा। प्रतियोगिता का पांचवां मुकाबला लखनऊ एवं बरेली मंडल की टीमों के बीच हुआ। मुकाबले में लखनऊ के खिलाड़ियों ने एक के बाद 14 गोल किए। जबकि बरेली टीम के खिलाड़ी एक भी गोल करने में कामयाब नहीं हुए। लखनऊ की ओर से मनीषा पटेल ने छह, पीतांबरी ने चार तथा खुशी ठाकुर ने तीन गोल किए।
छठवां मुकाबला मेजबान झांसी और चित्रकूट मंडल की टीमों के बीच हुआ। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एकतरफा जीत के साथ झांसी की टीम 6-0 से विजयी रही। प्रतियोगिता का सातवां मुकाबला मिर्जापुर व कानपुर मंडल की टीमों के बीच आयोजित हुआ। जिसमें मिर्जापुर की टीम ने 5-0 से जीत हासिल की।
प्रतियोगिता का अंतिम मैच मुरादाबाद और अलीगढ़ के मध्य हुआ। मुकाबले में मुरादाबाद की टीम ने 3-0 जीत दर्ज की। विजेता टीम की ओर से सलोनी ने दो और आरजू ने एक गोल किया। इस मौके पर शिवम आनंद मुख्य अतिथि तथा रानी यादव विशिष्ट अतिथि रहीं। इस माके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, बृजेंद्र यादव, पूजा कुमारी, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित महिला हॉकी प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला