फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: देर शाम तक जमा होती रहीं उत्तर पुस्तिकाएं

Fri, 16 Jun 2023 11:21 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेश में 1108 केंद्रों पर बृहस्पतिवार को हुई थी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

- सभी जिलों से लौट रहे पर्यवेक्षकों की लाइव लोकेशन लेते रहे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए अन्य जिलों में गए बीयू के प्रतिनिधि शुक्रवार देर शाम तक उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल जमा कराते रहे। जिलों से लौट रहे इन सदस्यों की लाइव लोकेशन कंट्रोल रूम से ली जाती रही।
बृहस्पतिवार को पूरे प्रदेश में 1108 केंद्रों पर बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। जिसमें 4,72,882 में से 4,22,500 परीक्षार्थी उपस्थित रहे थे। परीक्षार्थियों की ओएमआर शीट की दूसरी कॉपी जिले के कोषागार में जमा करवाई गई। वहीं पहली कॉपी बीयू के प्रतिनिधि लेकर वापस झांसी लौटे। दोपहर 12:30 बजे तक सभी जिलों से प्रतिनिधि लौट आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक हर जिले के परीक्षा केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाएं जमा होती रहीं। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि सभी प्रतिनिधियों की लाइव लोकेशन कंट्रोल रूम से देखी जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें