फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दतिया हादसे में घायल एक और महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। दतिया में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन दिन पहले पांच लोगों की मौत हो गई थी। जबकि, 20 लोग घायल हो गए थे। सोमवार को एक और घायल महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

बीते सप्ताह शुक्रवार सुबह दतिया के दुरसड़ा थाना क्षेत्र में रतनगढ़ वाली माता के मंदिर जवारे चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली 15 फीट ऊंची पुलिया से गिर गई थी। हादसे में गांव दुसावर के नवल किशोर उर्फ भूरे केवट की पत्नी सीमा (36), बेटी कामिनी (19) व क्रांति (17) के अलावा चंदन की बेटी सोनम (11) व रमेश की बेटी रोशनी (17) की मौत हो गई थी। जबकि, 20 लोग घायल हो गए थे। इनमें से गंभीर रूप से घायल ग्राम दुसावर निवासी पूरनपाल की पत्नी विनीता पाल (30) का इलाज ग्वालियर में चल रहा था। वहां सोमवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें