फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी मंडल की सब जूनियर बालिका हॉकी टीम की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। इटावा के महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 से 15 जनवरी तक राज्यस्तरीय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें झांसी मंडल की टीम की ओर से हिस्सा लेने के लिए वृहस्पतिवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ियों का मंडलस्तरीय चयन ट्रायल किया गया। इसमें 27 बालिका हॉकी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 16 बालिका हॉकी खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें अंशिका सिंह, सिया राजपूत, तुलसी वर्मा, स्वाति तिवारी, खुशी राजपूत, धान्या सैनी, अनुष्का शाक्या, वैष्णवी त्रिपाठी, मोहिनी कुशवाहा, अवनी सिंह परिहार, श्वेता सचान, वैष्णवी कुशवाहा, रिया पाल, सौफिन खान, वर्षा ठाकुर, ईशिका वंशकार एवं टीम मैनेजर सुषमा कुमारी शामिल हैं। चयनकर्ता के रूप में उप क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर, सुषमा कुमारी, विकास वेंदया, राजा खान आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें