झांसी। जिले की 15 ग्राम पंचायतों में शनिवार को अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण किया गया। यहां से राशन का वितरण किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि जिले में 75 दुकानों को अन्नपूर्णा भवन (मॉडल शॉप) के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें बबीना में सात, बड़ागांव विकास खंड में आठ, बंगरा में नौ, मऊरानीपुर में नौ, बामौर में नौ, चिरगांव में सात, गुरसराय में 15 और विकास खंड मोंठ में 11 अन्नपूर्णा भवन शामिल हैं। शनिवार को इन दुकानों का लोकार्पण किया गया। इसमें मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्य, शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी, एमएलसी रमा निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम व भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार, एडीएम न्यायिक श्यामलता आनंद, उपायुक्त मनरेगा शिखर श्रीवास्तव उपस्थित रहे। संवाद
-
लाइसेंस प्रक्रिया की दी जानकारी
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विवि में शनिवार को एफएसएसएआई (भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) में पंजीकरण को लेकर किसान उत्पादक संगठनों की कार्यशाला आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. एसएस सिंह ने की। डॉ. घनश्याम अब्रॉल और डॉ. अश्वनी कुमार ने एफएसएसएआई से लाइसेंस लेने के लिए पंजीकरण कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. श्रीधर पाटिल, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. संजीव कुमार व डॉ. अर्पित सूर्यवंशी उपस्थित रहे। संचालन व आभार डॉ. आशीष कुमार गुप्ता ने किया। संवाद