फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी- खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर अन्ना गोवंशों का डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- देवरी बांध से बंगरा के बीच जगह-जगह जमावड़ा, तैनाती के बाद भी विभाग मौन
विज्ञापन


मऊरानीपुर। झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग इन दिनों राहगीरों और बेजुबान गोवंशों के लिए काल साबित हो रहा है। इस व्यस्त मार्ग पर अन्ना गोवंशों का जमावड़ा है। इस कारण यहां से निकलने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे गंभीर स्थिति देवरी बांध से लेकर बंगरा के मध्य की है, जहां सड़कों के बीचों-बीच गोवंशों के झुंड डेरा जमाए खड़े रहते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण इस रूट पर वाहन अत्यंत तेज गति से निकलते हैं। अचानक सड़क पर गोवंशों के आ जाने से वाहन चालक अपना नियंत्रण खो देते हैं। आए दिन होने वाली इन टक्करों में जहां एक ओर बेजुबान गोवंश असमय मौत के गाल में समा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं और उनके वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश लिटौरिया, समाजसेवी राजेंद्र राहुल, गोसेवक चक्रपाणि चतुर्वेदी, रोहित कुशवाहा ने बताया कि इस राजमार्ग की निगरानी व गोवंशों को हटाने के लिए कर्मियों की तैनाती की गई है। समाजसेवी ने कहा कि धरातल पर यह व्यवस्था खोखली साबित हो रही है। जलभराव व कीचड़ से बचने के लिए गोवंश सड़कों का रुख करते हैं, जहां सूखी जगह होने के कारण वह बैठ जाते हैं। पिछले वर्ष बरसात के मौसम में इसी मनमानी से दो दर्जन से अधिक गोवंशों की सड़क हादसों में मौत हो गई थी। लोगों का आरोप है कि इस बार भी मानसून की शुरुआत के साथ ही वही पुराना ढर्रा देखने को मिल रहा है। क्षेत्रीय लोगों व राहगीरों ने प्रशासन तथा संबंधित विभाग से मांग की है कि कागजी दावों को छोड़कर धरातल पर ठोस कार्रवाई की जाए। तैनात किए गए कर्मचारियों की जवाबदेही तय हो और इन गोवंशों को तत्काल नजदीकी गोशालाओं में शिफ्ट कराया जाए, ताकि आने वाले दिनों में किसी बड़े हादसे और बेगुनाह गोवंशों की जान जाने से रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें