महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) की साइलेंट अटैक आने से मौत हो गई। बुधवार सुबह पति मृत अवस्था में उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा। पति इन दिनों छुट्टी लेकर घर आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
बड़ागांव थाना क्षेत्र के टाकोरी गांव निवासी साधना (35) पत्नी भानु प्रताप टांकोरी गांव में परिवार के साथ रहती थी। भानु प्रताप आर्मी में है। उनकी पोस्टिंग कश्मीर में है। दोनों ने करीब 15 साल पहले लव मैरिज की थी।
साधना तालबेहट के शेरबास गांव की सीएचसी में एएनएम के पद पर कार्यरत थी। रोजाना की तरह साधना मंगलवार को ड्यूटी गई थी। सीएचसी पर कल उसकी मीटिंग थी। तबीयत खराब होने पर वह मीटिंग से घर आ गई थी। उसको उल्टी हुई।
इसके बाद वह दवा खाकर सो गई थी। बुधवार सुबह पत्नी जागी नहीं। वह तुरंत उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा। यहां पर डॉक्टरों ने साधना को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर का कहना है कि सोते समय साधना को साइलेंट अटैक आया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत ही सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मालूम चलेगी।