अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गणेश रेसीडेंसी निवासियों ने मंगलवार को बैठक करके अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने बिना पूर्व सूचना दिए ही कॉलोनी की गार्ड समेत अन्य सभी सुविधाएं खत्म कर दी। बैठक के दौरान लोगों ने बिल्डर से बात करने की कोशिश की लेकिन, उसके बात न करने से स्थानीय लोग बिफर उठे। देर-रात बड़ी संख्या में बिल्डर मेडिकल कॉलेज के पास स्थित उसके घर जा पहुंचे। यहां हंगामा होने लगा। स्थानीय लोग घर के बाहर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुसिल ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान प्रदीप पटेल, सत्यम पटेल, प्रताप सिंह, आलोक देव, मनोज तिवारी, महेंद्र यादव, राघवेंद्र कुमार, सीएल यादव, जितेंद्र कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।