फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में बवाल: कांवड़िये को ऑटो ने मारी टक्कर, हाईवे पर देर रात कांवड़ियों का हंगामा; लगा लंबा जाम

Sat, 03 Aug 2024 01:14 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

झांसी-मऊरानीपुर हाईवे पर कांवड़ियों ने लंबा जाम लगा दिया। कांवड़िये को टक्कर मारकर ऑटो भाग गया। नाराज कावंड़ियों ने नारेबारी की।
विज्ञापन
कांवड़ियों ने लगाया जाम  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी-मऊरानीपुर हाइवे पर शुक्रवार देर रात कावंड़ियों ने जाम लगा दिया। कावंड़ियों की टोली कांवड़ लेकर जा रही थी। मध्य प्रदेश के ओरछा तिगैला के पास तेज रफ्तार ऑटो एक कांवड़िए को टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


इससे नाराज कांवड़ियों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। देर-रात करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर यूपी और एमपी पुलिस पहुंच गई। पुलिस अफसरों के समझाने पर किसी तरह नाराज कांवड़ियों ने जाम खोला।

टोड़ी फतेहपुर के पंडवाहा गांव निवासी विक्की पटेल ने बताया कि वह लोग ओरछा से कांवड़ लेकर आ रहे थे। ओरछा तिगैला से हाइवे पर किनारे-किनारे जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ऑटो चालक ने कांवड़िए को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर घायल हो गया। नाराज कावड़ियों ने मध्य प्रदेश हाइवे पर जाम लगा दिया। हाइवे पर जाम लगने लगा। गाड़ियों की कतार उप्र की ओर भी लगने लगी। सूचना पर झांसी पुलिस भी पहुंच गई। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने किसी तरह कावड़ियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें