फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घर में तोड़फोड़ होने से नाराज महिला परिजनों संग कलक्ट्रेट में धरने पर बैठी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रक्सा में अंतरजातीय विवाह के बाद दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के बीच मंगलवार देर शाम युवक की मां परिजनों के साथ कलक्ट्रेट पहुंच गईं। घर में तोड़फोड़ और आगजनी का आरोप लगाते हुए वह देर-शाम धरने पर बैठ गई। थोड़ी ही देर में नवाबाद समेत रक्सा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अफसरों ने महिला को समझा बुझाकर रक्सा पुलिस के साथ गांव भेज दिया।
जून माह में गांव के प्रेमी युगल ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ विवाह कर लिया था। विवाह करके परिवार के डर से दोनों घर छोड़कर भाग गए। लड़की पक्ष ने युवक के खिलाफ रक्सा थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। कुछ दिन युवक-युवती वापस लौट आए लेकिन, दोनों के परिजन अभी भी उनको साथ रखने को राजी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर पिछले दिनों गांव में भी पंचायत हुई। इसमें भी परिवार के लोग विवाह को मानने पर राजी नहीं हुए। मंगलवार शाम को लड़के की मां किरण मिश्र अपने पति एवं बेटे को लेकर कलक्ट्रेट पहुंच गईं। उनका आरोप था कि लड़की पक्ष के लोगों ने उनके घर पर हमला बोल दिया। घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही आगजनी की। जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। इसके बाद से वह लोग गांव नहीं जा पा रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर रक्सा थाना प्रभारी अशोक कुमार उपाध्याय मौके पर पहुंच गए। समझा-बुझाकर उनको गांव रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें