फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फसल उखाड़ने से नाराज पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गरौठा। फसल को ट्रैक्टर से उखाड़ने से गुस्साई पत्नी ने पति के खिलाफ गरौठा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही ने बताया कि बंगरा निवासी पूनम यादव की शादी अमित यादव से हुई है। वह सोमवार को अपने भाई के साथ बंगरा मौजा में खेत में खड़ी गेहूं की फसल देखने गई हुई थी। तभी उसका पति अमित यादव ट्रैक्टर से खेत में खड़ी फसल ट्रैक्टर के पहियों से क्षतिग्रस्त कर रहा था। जिससे उसे एक लाख का नुकसान हुआ है। जब पीड़िता के भाई दीपक यादव ने मना किया तो उसने लाठी-डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके नाम ट्रैक्टर है, उसका पति ट्रैक्टर बेच सकता है। पीड़िता ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें