फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी के फटकारने से नाराज पति ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बबीना के खजराह बुजुर्ग गांव में पत्नी के फटकारने से नाराज होकर पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अजय (30) शराब पीने का आदी था। बुधवार को भी शराब पीकर आया था। नशे में वह अपने बिस्तर पर जाकर सो गया। आधी रात में बिस्तर पर ही पेशाब करने लगा। यह देखकर पत्नी रवीना ने उसे फटकारा। इस बात पर दोनों में झगड़ा होने लगा। परिजनों ने किसी तरह शांत कराया। इसके बाद अजय अंदर के कमरे में चला गया। वहां उसने बच्चों के खेलने वाली रस्से के सहारे फंदा लगा लिया। बृहस्पतिवार को उसका शव मिला। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें