फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: प्रेमिका की शादी से नाराज था प्रेमी, पति को भेज दीं उसकी अश्लील तस्वीरें; दंपती के रिश्ते में आई दरार

Sat, 10 Jun 2023 12:12 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

रक्सा इलाका निवासी पीड़िता के मुताबिक, उसके घर अजय नामक युवक किराए के मकान पर रहता था। कुछ दिनों के बाद दोनों के बीच मेलजोल बढ़ गया। उसकी शादी दतिया में तय होने की बात जब अजय को मालूम चली तब वह नाराज हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका के शादी कर लेने से नाराज प्रेमी ने बदला चुकाने के लिए उसके पति को प्रेमिका की अश्लील तस्वीरें एवं वीडियो भेज दिए। प्रेमिका ने एक माह पहले ही शादी की थी। इन तस्वीरों को देखकर नव दंपती के वैवाहिक संबंधों में दरार आ गई। नवविवाहिता को पति ने मायके लौटा दिया। उसके बाद नवविवाहिता ने रक्सा थाना में प्रेमी के खिलाफ कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


रक्सा इलाका निवासी पीड़िता के मुताबिक, उसके घर अजय नामक युवक किराए के मकान पर रहता था। कुछ दिनों के बाद दोनों के बीच मेलजोल बढ़ गया। उसकी शादी दतिया में तय होने की बात जब अजय को मालूम चली तब वह नाराज हो गया। एक दिन अजय ने उसे बुलाया। यहां उसने धोखे से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी युवक ने दुष्कर्म की फोटो एवं वीडियो बना लिया। इसके बाद पति को यह वीडियो और तस्वीरें भेज दी। फोटो देख पति ने रिश्ता तोड़ दिया। शादी में मिला दान दहेज लौटा दिया और युवती को भी मायके भेज दिया। अब युवती ने अजय समेत उसके परिजनों के खिलाफ रक्सा थाने में एससी-एसटी एक्ट समेत दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें