फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पिता की डांट से क्षुब्ध पांचवीं के छात्र ने कीटनाशक का सेवन कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पिता की डांट से क्षुब्ध पांचवीं कक्षा के 12 वर्षीय छात्र ने कीटनाशक का सेवन कर जान दे दी। खुद को कमरे में बंद कर बालक पिता से बोला अब बचा सको तो बचा लो और इसी दरम्यान उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जनपद के खनियाधाना चमरौआ निवासी सुख सिंह केवट खेतीबाड़ी कर परिवार का जीवन-यापन करते हैं। सुख सिंह ने बताया कि उनका बेटा कृष्णा कक्षा पांचवीं में पढ़ता था। बुधवार को वह अपनी मां प्रीति के साथ बाजार गया था। बाजार से लौटने के बाद वह खेत पर पहुंच गया था। खेत पर वह सब्जी के पौधे उखाड़ने लगा। इस पर उसकी डांट लगा दी। इससे गुस्सा होकर वह खेत से घर वापस आ गया। घर आकर उसने खुद को अंदर से कुंडी-ताला लगाकर एक कमरे में बंद कर लिया। कमरे के अंदर उसने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। पिता बोले जानकारी होने पर वह उसे बचाने पहुंचे और बेटे से कमरे से बाहर आने को कहा। लेकिन, वह बाहर नहीं आया, बल्कि बोला कि अब बचा सको तो बचा लो। लोगों की मदद से किसी तरह से उसे कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद बगैर देर किए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां बृहस्पतिवार की सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन पूजा (16) है। बालक की मौत के बाद से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। खासतौर पर मां बेटे को याद कर बार-बार बेसुध हो जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें