झांसी। महंत राजू दास की पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर की गई टिप्पणी पर बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव विजय झांसिया कठेरिया ने कहा कि महंत राजू दास नफरत का प्रसार कर रहे हैं। पूर्व सीएम मुलायम सिंह की मूर्ति को लेकर उनकी भाषा बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। उनकी गिरफ्तारी की जाए। इस दौरान रोहित सिंह पारीछा, आशीष यादव, संतोष रायकवार, अनिल कुमार, अजय झांसिया, आकाश कुमार, बालादीन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो