फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा के कशोधन गांव में बीमारी से परेशान होकर बुजुर्ग ने खेत में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


कशोधन गांव निवासी कृपाराम (75) पुत्र अजुद्दी खेती-किसानी करते थे। परिवार में पत्नी सुमित्रा समेत पुत्र नाथूराम एवं मनोज राजपूत हैं। मनोज प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र है। जबकि नाथूराम खेती किसानी करते हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पिता कृपाराम पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज चल रहा था। कई जगह दिखाने के बाद भी उनको फायदा नहीं हुआ। बीमारी से वह परेशान रहने लगे। परिजनों से अक्सर ही जिंदगी से ऊबने की बात कहते थे। सुसाइड की पहले भी कोशिश कर चुके थे।
सोमवार रात वह घर के बाहर आंगन में सोए थे। तड़के उठकर अपने खेत पर चले गए। यहां महुआ के पेड़ से रस्सी के सहारे लटककर फांसी लगा ली। गांव के किसान विनय राजपूत जब खेत पहुंचा तब उसके शव को फंदे से लटका देखा। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें