फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जहरीला पदार्थ खाने से एक वृद्ध की मौत

Tue, 11 Mar 2025 01:06 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से एक वृद्ध की मौत
विज्ञापन

मऊरानीपुर। ग्राम घाटकोटरा में जहरीला पदार्थ खाने से 62 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्राम घाटकोटरा निवासी अनिल ने बताया कि उसके पिता दिनेश बीमारी के चलते डिप्रेशन में रहते थे। मैं खजुराहों अपनी बहन के यहां था और बड़े भाई अरूण अहमदाबाद में कार्य करते हैं। बड़े भाई की पत्नी होली के त्योहार पर मायके गई थी। घर में माँ सुनीता थीं। पिता दिनेश ब्लड प्रेशर सहित अनेक बीमारियों से ग्रस्त थे। बीमारियों के चलते वह डिप्रेशन में रहते थे। दोपहर में उन्होनें मां को परचून की दुकान से नमकीन लाने को भेज दिया। इस दौरान उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। मां ने घर आकर उन्हें अचेत देखा तो पड़ोसियों को बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के चलते रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल में ही पिता ने दम दोड़ दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें