अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शिव परिवार कॉलोनी निवासी अब्दुल कदीर ने जमीन दिलवाने के बहाने 20.21 लाख रुपये हड़प लिए जाने के आरोप में सेवानिवृत्त लेखपाल कमलाकांत नायक एवं बिहारी लाल पालीवाल के खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अब्दुल ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में उसने कमलाकांत नायक के माध्यम से एक प्लाट खरीदा था। अब उस पर कब्जा नहीं दे रहा था। कई साल बाद जब उसने पैसा मांगा तब पैसा देने से भी मना कर दिया। अब उसे आरोपी धमका रहे थे। ब्यूरो